बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने बेटी तारा के जन्मदिन पर फोटो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि "28 जुलाई, एक साल पहले तुम हमारी जिंदगी में आई थी स्वीट स्वीट तारा। आज हम तुम्हें सेलेब्रेट कर रहे है। आज तुम्हारा पांचवा जन्मदिन है मेरी बेबी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"
29 Jul 2021 12:27AM,by: Anurag patel
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि "5 अगस्त 2019 को कश्मीरियों से जो कुछ भी छीना गया, उसे ब्याज सहित वापस करना होगा." पार्टी मुख्यालय में पीडीपी के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि "अगस्त 2019 में लिए गए निर्णय से जम्मू-कश्मीर को वोट हासिल करने के लिए बलि का बकरा बनाया गया."
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की एक खदान से चोरी कर कोयला बेचने के मामले में सीबीआई ने आज पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित 15 स्थानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान 20 लाख रुपए की नगदी, जेवरात और संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए. छापेमारी के दौरान अनेक बैंक लॉकरों का भी पता चला है जिन्हें खोला जाना अभी बाकी है. यह वही घोटाला है जिसने पश्चिम बंगाल के अनेक दिग्गजों की नींद उड़ा दी थी.
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और योगी कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राज्य के नेताओं के साथ बैठक हो रही है. नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के सांसदों की बैठक हो रही है. इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता भी पहुंचे हैं.
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान हुआ है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु गुफा के अंदर मौजूद नहीं था।
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
असम-मिजोरम हिंसा मामले में असम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस झड़प में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. असम के मुख्य सचिव ने कहा कि अर्धसैनिक बल वेरिंग्टे सीमा पर कब्जा करेंगे. वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य पुलिस बलों की वापसी की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है.
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरे पदक का इंतजार अभी भी जारी है। छठा दिन भी भारतीय एथलीट्स के लिए मिलाजुला रहा। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, मुक्केबाजी में पूजा रानी और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सका और निराश किया। हालांकि देश की उम्मीदें अभी भी कई खिलाड़ियों से बनी हुई हैं। सातवें दिन मैरीकॉम और पीवी सिंधु जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, ऐसे में आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल।
29 Jul 2021 12:26AM,by: Vikash Kumar
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, भारत में मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए लक्षित कर संग्रह को पार करने की संभावना है क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों पर उच्च शुल्क और अग्रिम कर भुगतान से राजस्व में वृद्धि हुई है। उच्च तेल राजस्व के बीच सरकार कर संग्रह लक्ष्य को कर सकती है पार
29 Jul 2021 12:25AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


