बसवराज बोम्मई ने 11 बजते ही मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलवाई. शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा भी मौजूद रहे. इसके साथ ही बीजेपी के कई और बड़े केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
28 Jul 2021 05:44AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
28 Jul 2021 05:26AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फट गया. जिले के सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में 30 से अधिक लोग लापता हो गए. 8-9 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
28 Jul 2021 05:25AM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बसवराज सोमप्पा बोम्मई बुधवार सुबह 11 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे, एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को भाजपा आलाकमान ने कर्नाटक का 23 वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
28 Jul 2021 05:08AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




