बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. ये इस्तीफा का फैसला तब आया है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है. मुख्यमंत्री के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब राजभवन पर हलचल जारी है।
26 Jul 2021 07:32AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "‘मैं हमारे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायकों को करगिल विजय दिवस पर सलाम करती हूं। भारत इन बहादुरों का सदैव ऋणी रहेगा।’’ करगिल विजय दिवस : शहीदों को सीएम ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
26 Jul 2021 07:24AM,by: Anurag patel
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बस्ती के पास भूस्खलन में रविवार को टेंपो यात्री पर भारी पत्थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण दोपहर 1.25 बजे सांगला-चितकुल मार्ग पर बस्ती के पास कई भूस्खलन हुए, जिससे पुल ढह गया और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।
26 Jul 2021 07:17AM, by: Babuaa Desk
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल अपने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं, जो रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेदवेदेव ने सीधे सेटों (6-2, 6-1) में जीत हासिल की। नागल 1996 के बाद से ओलंपिक में पुरुष एकल के दूसरे दौर में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं।
26 Jul 2021 06:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




