latest

Generic placeholder image

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने राजपुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली, साथ ही उन्होंने थाना में संवेदना कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू जिले के सभी थानों में जन प्रतीक्षालय और संवेदना कक्ष तैयार करवा रहे है। वहीं राजपुर थाने में संवेदना कक्ष का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक डांगी ने किया, जिसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों के थाना आने पर इस कक्ष में अनुकूल वातावरण मिले। साथ ही पीड़ित पुलिस अधिकारियों से अपनी बात निर्भीक होकर कर सकें एवं थाने में पदस्थ महिला अधिकारी इस कक्ष का प्रयोग कर सकें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी मनोज तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रामानुजगंज नितेश गौतम डीएसपी नक्सल ऑपरेशन डी.के .सिंह डीएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

26 Jul 2021 11:28AM,
by: Vikash Kumar