बिग बॉस शो के दर्शक आने वाले सीजन का इंतजार कर रहे है। इस बार यह शो काफी खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो का प्रीमियर टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर भी होगा। शो के पहले 6 हफ्ते ओटीटी पर पहले दिखाए जाएंगे। सलमान खान ही शो होस्ट करने वाले है, लेकिन जानकारी के मुताबिक ओटीटी पर आने वाले शो को करन जौहर होस्ट कर सकते है। हालांकि इसके लिए कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है। बिग बॉस : शो होस्ट करेंगे करण जौहर? पढ़े पूरी खबर
24 Jul 2021 10:00AM,by: Anurag patel
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित करेगा। CISCE ने इससे पहले देश भर में COVID-19 की दूसरी लहर को देखते हुए इस साल दोनों कक्षाओं की परीक्षा रद्द कर दी थी। परिणाम बोर्ड द्वारा तय की गई वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया जाएगा।
24 Jul 2021 09:35AM,by: Babuaa Desk
विश्व के 160वें नंबर के खिलाड़ी भारत के सुमित नागल ने आज टोक्यो ओलंपिक में पुरुष एकल के पहले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हराया। सुमित ने 6-4, 6-7 (6-8), 6-4 के स्कोर से मैच जीत लिया। इसके साथ ही, 23 वर्षीय, 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस के बाद ओलंपिक में दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए।
24 Jul 2021 08:56AM,by: Babuaa Desk
वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने पर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "टोक्यो ओलंपिक में भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। भारत देश आज विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इस समय हर भारतवासी स्वयं को विजेता महसूस कर रहा है। जय हिंद!"
24 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





