दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम द्वारा दायर एक आवेदन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा, जिसमें ईडी को आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में कई दस्तावेजों की आपूर्ति करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने शनिवार को जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर मामले को नौ अगस्त के लिए टाल दिया है।
24 Jul 2021 12:58PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हंगामा-2 फ़िल्म से कमबैक कर रही है। शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें वो शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट करते हुए एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि "14 साल बाद तुम्हारी फिल्म हंगामा की रिलीज पर ऑल द बेस्ट मेरी डार्लिंग मुनकी, मुझे पता है तुमने इसमें बहुत मेहनत की है...पूरी टीम ने की है...तुम्हें मेरा प्यार और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं. तुम अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी हो और जिस एक बात के लिए मैं श्योर हूं...कि तुम और स्ट्रॉन्ग बनकर उभरी हो...ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी डार्लिंग...पूरी टीम को शुभकामनाएं।" बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
24 Jul 2021 12:50PM,by: Anurag patel
साउथ सुपरस्टार प्रभास और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक साथ हाथ मिला चुके हैं। ये दोनों महानती फिल्म निर्देशक नाग अश्विन की साई-फाई फिल्म में काम करने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने नाग अश्विन की इस अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वो फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद के लिए निकल चुके हैं। जहां अमिताभ बच्चन के साथ रिबेल स्टार प्रभास भी अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। फिल्म का पहला शिड्यूल 5-7 दिन लंबा होगा। जिसकी शुरुआत मुहुर्त पूजा से होनी है।
24 Jul 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही पूनम पांडे उनके खिलाफ बड़े बयान दे रही हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने राज कुंद्रा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। अपने ेक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा, कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद मुजे समझ आया कि राज कुंद्रा एक फ्रॉड इंसान है। वो मुझे धोखा दे रहा था। एक महीने में मैंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया। मैं उसके साथ अपना पारवर्ड शेयर कर चुकी थी। मेरी जिंदगी सबके सामने उजागर हो गई। मैंने राज कुंद्रा की टीम से बात की तो उन्होंने मुझे पैसे देने से भी इनकार कर दिया। इन लोगों ने मेरे एकाउंट हैक करके पर्सनल स्पेस पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद मैंने राज कुंद्रा के साथ कभी काम नहीं किया। राज कुंद्रा को लेकर पूनम पांडे ने दिया बड़ा बयान, कहा –"फ्रॉड"
24 Jul 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
27 जुलाई को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि "26 जुलाई को मैं नई दिल्ली और कुवैत के दौरे पर निकलूँगा. यह दौरा कोरोना महामारी से निबटने के प्रयासों, सुरक्षा हितों और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर हमारे पारस्परिक सहयोग को रेखांकित करेगा।" इस दौरान इनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात होगी। भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
24 Jul 2021 11:37AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





