latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वीपर, वार्ड ब्वाय समेत 21 व्यक्तियों एवं चार शासकीय अस्पतालों को सम्मानित किया। उन्होंने इन सभी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ ने मानवता की बड़ी सेवा की है। इस दौरान सुरक्षा, बिजली, जलापूर्ति, परिवहन, ऑक्सीजन आपूर्ति और मरीजों के इलाज जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में अनेक विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

15 Aug 2021 05:35PM,
by: Naveen kumar sahu