IHCL का 111 कमरों वाला Ginger Hotel नवा रायपुर में होगा विकसित नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बिजनेस, पर्यटन और निवेश के लिए नवा रायपुर को मिल रही विश्वस्तरीय सुविधाओं की नई कड़ी- वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
10 Sep 2026 03:26PM,by: Babuaa Desk
मिलनाडु के दिग्गज राजनेता और कोलाथुर से मौजूदा विधायक वी.एस. बाबू को सांस लेने में गंभीर तकलीफ के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन को हराकर देश भर की मीडिया की सुर्खियों में आए थे। 75 वर्षीय बाबू अभिनेता से नेता बने जोसफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के विधायक हैं। तमिलनाडु : विधायक वी.एस. बाबू अस्पताल में भर्ती
10 Sep 2026 03:22PM,by: Babuaa Desk
नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नामजद किए गए 16 आरोपियों में से अदालत ने लालू परिवार, लारा प्रोजेक्ट्स, सुजाता होटल्स और उनके करीबी सहयोगी प्रेम चंद गुप्ता सहित नौ संस्थाओं/व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। सात आरोपी बरी : अदालत ने पर्याप्त सबूत न होने के कारण इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले से सात अन्य लोगों को बरी कर दिया है। "गंभीर संदेह" के पर्याप्त सबूत: न्यायाधीश गोगने ने स्पष्ट किया कि आरोप तय करने के चरण में आपराधिक मंशा को पूरी तरह साबित करना जरूरी नहीं होता। अदालत को केवल पद के दुरुपयोग और अपराध की कमाई उत्पन्न करने का "गंभीर संदेह" देखना होता है, जो इस मामले में मौजूद है। सभी आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से 3 अक्टूबर को आरोप तय किए जाएंगे। 'राजनीतिक प्रतिशोध' की दलील खारिज: अदालत ने बचाव पक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया गया था। जज ने टिप्पणी की, "कुछ संदिग्ध सौदे वास्तव में सरेआम किए जाते हैं, जहां सार्वजनिक परत केवल उसे छिपाने का काम करती है।"
10 Sep 2026 02:53PM,by: Babuaa Desk
जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा - मुख्यमंत्री श्री साय मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर जल जीवन मिशन की जिलेवार नियमित समीक्षा करें कलेक्टर, बाधाओं का तत्काल करें समाधान पूर्ण हो चुके कार्यों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश कोरिया, धमतरी और राजनांदगांव सहित अन्य जिलों के बेहतर प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने की सराहना
10 Sep 2026 01:59PM,by: Babuaa Desk
कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग शास्त्रीय नृत्य, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य वादन से गुलजार होगा रायगढ़ चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल
10 Sep 2026 01:59PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ने कहा- अभियान से आम नागरिक को मिले प्रत्यक्ष लाभ सेवा सेतु शिविरों में योजनाओं का मिलेगा त्वरित लाभ, समस्याओं का होगा मौके पर निराकरण रोजगार मेलों को अभियान से जोड़कर युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनसेवा की गतिविधियों से जुड़ेंगे प्रदेशवासी ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण, इस वर्ष 2.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य होगा पूरा
10 Sep 2026 01:59PM,by: Babuaa Desk
कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति और कार्य पूर्ण करने में रूचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों के पंजीयन के अ-नवीनीकरण की कार्रवाई, दो के पंजीयन भी निरस्त बस्तर में सड़क निर्माण में विलंब पर कड़ी कार्रवाई, ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी, मेसर्स शांति विजय कन्सट्रक्शन, मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा., मेसर्स राघवा कन्सट्रक्शन, मेसर्स बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेसर्स पंकज हालदार के पंजीयन अ-नवीनीकरण के आदेश ठेकेदार श्री के. मोहन रेड्डी और मेसर्स ट्रांसाफ्ट इंफ्रा. के पंजीयन भी निरस्त
10 Sep 2026 01:58PM,by: Babuaa Desk
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना, जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी, उसके कुछ दिनों बाद ही राष्ट्रीय राजधानी को आखिरकार अपनी 'स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स' (SDRF) मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े आपातकालीन हालात में शहर की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मज़बूत करने के लिए राजधानी के वास्ते एक समर्पित SDRF बनाने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है।
10 Sep 2026 12:35PM,by: Babuaa Desk
1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सालेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, जहां अदालत ने उसकी 25 साल की सजा पूरी होने और समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि भारत-पुर्तगाल प्रत्यर्पण संधि के तहत दी गई संप्रभु गारंटी के आधार पर उसकी 25 साल की अवधि नवंबर 2030 में पूरी होगी, न कि अभी।
10 Sep 2026 12:35PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






