सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में जुलाई में हुए विरोध-प्रदर्शनों के सिलसिले में उसकी पाँच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी FIR दर्ज करने का आदेश नहीं दे सकती, क्योंकि आपराधिक जाँच का निर्देश देने का अधिकार पूरी तरह से कोर्ट के पास है।
10 Sep 2026 11:23AM,by: Babuaa Desk
छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, संभावित खतरों की पहले पहचान कर करें प्रभावी कार्रवाई : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश: घटना होने का इंतजार नहीं, संभावित जोखिमों की पहचान कर समय रहते करें कार्रवाई सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की वास्तविक स्थिति का करें आकलन, विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों के पालन में नहीं हो कोई शिथिलता अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से चलाएं अभियान दूसरे राज्यों से अवैध शराब की आवक रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर बढ़ाएं निगरानी
10 Sep 2026 10:56AM,by: Babuaa Desk
एनजीओ 'लोक प्रहरी' द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा और पूर्व विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को मिलने वाली पेंशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाले मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें 1980 के अधिनियम के तहत विधायकों को मिलने वाले आजीवन वित्तीय लाभों को सही ठहराया गया था।
10 Sep 2026 10:56AM,by: Babuaa Desk
बिहार के वैशाली ज़िले में छह-लेन वाले पुल के निर्माण के दौरान कंक्रीट का स्लैब और बीम लॉन्चर गिरने से दर्जनों मज़दूर घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इस पुल का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) कर रही थी। बिहार : पुल निर्माण के दौरान गिरा बीम लॉन्चर, दर्जनों लोग घायल
10 Sep 2026 09:46AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








