latest

Generic placeholder image

नोएडा एक्सप्रेसवे से रोजाना करीब 8 से 10 लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब होने वाले वाहनों के लिए नए नियम लागू किए हैं। नए नियम के तहत ट्रैफिक पुलिस नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खराब होने वाले वाहनों को भारी जुर्माना लगा सकेगी और उन्हें जब्त भी कर सकेगी। फिलहाल ये नियम केवल व्यावसायिक वाहनों पर लागू हैं, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही ये नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू किए जाएंगे। नोएडा एक्सप्रेसवे के नए नियम

13 Feb 2025 06:29AM,
by: Babuaa Desk