जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडितों को मिल रही धमकियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी घाटी में स्थितियां सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ती हैं, तभी ऐसे धमकी भरे पत्र क्यों जारी होते हैं l उन्होंने गृह मंत्रालय से इस पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है।
14 Aug 2026 11:23AM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र में 36,000 से अधिक कंपनियों के बंद होने संबंधी शरद पवार के आरोपों को देवेंद्र फडणवीस ने सिरे से खारिज कर दिया है। फडणवीस ने संसद के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए साफ किया कि बंद होने की सूची में शामिल 76% कंपनियां कभी चालू ही नहीं हुई थीं और वे केवल कागजी थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र आज भी नए निवेश और पंजीकृत कंपनियों के मामले में देश में नंबर-1 है।
14 Aug 2026 11:23AM,by: Babuaa Desk
जेडीयू नेता संजय झा ने तेजस्वी यादव के प्रस्तावित मार्च की आलोचना की। झा ने कहा कि यादव बिहार में पार्ट-टाइम पॉलिटिक्स करते हैं। यादव ने एक पुलिस घटना को लेकर लोक भवन तक RJD के मार्च की घोषणा की। विरोध प्रदर्शन में शामिल पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई। झा ने यादव को रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करने का सुझाव दिया।
14 Aug 2026 10:44AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री पी. नारायण को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने अमरावती लैंड पूलिंग मामले (2021) में दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। CJI सूर्या कांत की अगुवाई वाली पीठ ने टिप्पणी की कि "राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए" और हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया।
14 Aug 2026 10:44AM,by: Babuaa Desk
भारत की मेजबानी में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन इस समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आएंगे। इस दौरे के दौरान भारत और ईरान के शीर्ष नेताओं के बीच कई अहम वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है
14 Aug 2026 10:43AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









