बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने हैदराबाद की प्रतिष्ठित 'NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ' के वर्ष 2026 में ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को लेकर एक बड़ा और राहत भरा फैसला सुनाया है। काउंसिल ने अपने उस पिछले आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें इस बैच के छात्रों के देश की किसी भी स्टेट बार काउंसिल में एडवोकेट के तौर पर एनरोलमेंट पर रोक लगा दी गई थी।
14 Aug 2026 01:26AM,by: Babuaa Desk
अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और रोजगार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नियमों में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नौकरी के आवेदनों के लिए नई और सख्त शर्तें अनिवार्य करने का ऐतिहासिक फैसला लिया और इसकी आधिकारिक घोषणा करी।
14 Aug 2026 01:26AM,by: Babuaa Desk
कोलकाता का एक मशहूर कल्चरल इंस्टीट्यूट, एकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स, एक बार फिर रंग की समस्या में फंस गया। थिएटर वर्कर्स द्वारा सफेदी किए जाने के एक दिन बाद, BJP MLA रुद्रनील घोष की मौजूदगी में इसके एक हिस्से को फिर से भगवा रंग से रंग दिया गया। कोलकाता : एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स में रंग को लेकर विवाद
14 Aug 2026 01:26AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को खंडित किए जाने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा महापुरुषों के अपमान पर दी गई कड़ी चेतावनी के 24 घंटे के भीतर ही घटित हो गई। इस बीच, नेताजी पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा (BJP) सांसद से राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार वापस ले लिया है। कोलकाता : नेताजी की मूर्ति के साथ 'तोड़फोड़'
14 Aug 2026 01:26AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के IPS राहुल बंसल को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। उनके खिलाफ एक और शिकायत की गई है, जिसमें UPSC में प्रस्तुत किए गए EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में यह मुद्दा उठाया गया है कि UPSC प्रक्रिया के दौरान उनके द्वारा दिए गए EWS प्रमाणपत्र की पात्रता और वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। यह मामला सामने आने के बाद राहुल बंसल के EWS प्रमाणपत्र को लेकर जांच और स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है।
13 Aug 2026 02:46PM,by: Babuaa Desk
तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003’ (कोटपा) के कड़े क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री इंद्रजीत बर्मन ने की।
13 Aug 2026 02:36PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








