सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत शासन की आरटीआई ऑनलाइन वेब पोर्टल में स्व पंजीयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार अब तक 8 हजार 500 से अधिक जन सूचना अधिकारी एवं 5 हजार 490 से अधिक प्रथम अपीलीय अधिकारी ऑनबोर्डिंग हो चुके हैं। ऑनलाईन स्व पंजीयन का कार्य प्रगति पर
12 Jan 2024 09:42AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की बिलासपुर शाखा द्वारा किया गया था। उन्होंने उद्यान में स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री साव ने कहा कि भारत देश की प्रतिष्ठा और पुराने वैभव को वापस दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी ने जाति, पंथ एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। इससे प्रभावित होकर लाखों युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। समारोह की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने की। विधायक श्री सुशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विवेकानंद उद्यान में भारत माता की आरती में शामिल होकर राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित उठो, जागो क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का भी विमोचन किया। विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
12 Jan 2024 09:42AM,by: Tikendra Sinha
1913में पहली मूक फिल्म राजा हरिश्चंद्र और1931में पहली बोलती फिल्म आलमआरा बनी थी। इन दोनो फिल्मों के साथ ही मनोरंजन की दुनियां में नायकत्व और नायिकात्व का दौर भी शुरू हो गया था। दर्शक नायक नायिकाओं के रहन सहन, चाल ढाल को आम जीवन में अपनाने लगा था। कहो ना ऋतिक है...
12 Jan 2024 06:27AM,by: Babuaa Desk
यूनाइटेड किंगडम सहित संयुक्त राज्य अमेरिका समर्थित गठबंधन ने हौथी विद्रोहियों को निशाना बनाते हुए यमन में भारी हवाई हमले किए। यमन के अधिकारियों ने अब प्रतिशोध की कसम खाते हुए कहा है, "अमेरिका और ब्रिटेन को भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा"। 'अमेरिका, ब्रिटेन को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी' : हौथी
12 Jan 2024 06:07AM,by: Babuaa Desk
हौथियों द्वारा कथित तौर पर लाल सागर में जहाजों पर हमला किए जाने के कुछ सप्ताह बाद तेल-समृद्ध मध्य पूर्व संकट भड़क उठा है। जबकि हौथिस ने दावा किया है कि उनका हमला इज़राइल के खिलाफ गाजा में फिलिस्तीनियों की रक्षा में है, यह नोट किया गया है कि हौथिस द्वारा हमला किए गए कई जहाज इज़राइल से संबंधित नहीं थे। यमन के हौथी प्रवक्ता का कहना है कि यूनाइटेड किंगडम सहित संयुक्त राज्य समर्थित गठबंधन द्वारा यमन में भारी हवाई हमले शुरू करने के बाद, इज़राइल की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बनाना जारी रहेगा। 'इजरायल जाने वाले जहाजों को निशाना बनाया जाता रहेगा' : हौथी
12 Jan 2024 06:07AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का काम केवल बंगाल को लूटना और रोहिंग्याओं को लाना है। वो हैं कौन। जो देश की जनता चाहेगी प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे। ममता बनर्जी पर भड़के शुभेंदु अधिकारी
12 Jan 2024 06:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







