latest

Generic placeholder image

रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ है। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या धाम में रहेगी और रामभक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।

12 Jan 2024 04:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम बिरकोना में शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माता शीतला की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी, श्री पोखराज सिंह परिहार, श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विक्की अग्रवाल श्री मुकेश अग्रवाल, श्री सीताराम साहू, श्री ईश्वरी साहू श्री भुनेश्वर चंद्राकर, श्री क्रांति गुप्ता, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री मनिराम साहू, श्री उमंग पाण्डेय, श्री खिलेश्वर साहू, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री अमर कुर्रे, श्री सचिन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

12 Jan 2024 04:18AM,
by: Tikendra Sinha