मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए आज छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के हाथों हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। इसके लिए मैं सभी ट्रस्टियों को धन्यवाद देता हूँ। इसके लिए दानवीरों को भी मैं धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण का उद्बोधन
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहाधाम का लोकार्पण किया गया। अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित इस भवन को 6.40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अग्रोहाधाम सर्व समाज हेतु सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होगा। यह भवन मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन जिंदल रोड रायगढ में वृंदावन कालोनी के सामने स्थित है। इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।
28 Dec 2023 04:26AM,by: Tikendra Sinha
कोरोना वायरस के जेएन.1 वैरिएंट के गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं। वही आज दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट का पहला केस सामने आया है । दिल्ली में भी मिला कोविड के नए वेरिएंट का पहला केस
28 Dec 2023 03:33AM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बताया है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन के अयोध्या जंक्शन का नाम जनभावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप बदल कर 'अयोध्या धाम जंक्शन' कर दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले बदला अयोध्या जंक्शन का नाम
28 Dec 2023 03:33AM,by: Tikendra Sinha
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करनी के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 509,(34) के तहत घाटकोपर पुलिस स्टेशन दर्ज कराई गई है। यह शिकायत संजय दीनानाथ तिवारी के द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि किसी अन्य विशेष त्योहार के उत्सव करने के दौरान केक के ऊपर मादक पदार्थ (दारू) का छिड़काव कर अग्नि की आहुति देकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान जानबूझकर किया गया है | रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज
27 Dec 2023 07:23PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना नया पता बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर बताया, 'मेरे प्यारे भाइयों और बहनों नमस्कार, मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है। आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे।'उन्होंने कहा, 'जनसेवा का यह संकल्प मेरे नये पते B-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा।
27 Dec 2023 07:23PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









