केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा- "जिनकी पार्टी में टुकड़े-टुकड़े' गैंग के सदस्य शामिल हैं, जो लोग भारत को क्षेत्रों और धर्मों में बांटने का काम करते हैं - वे क्या न्याय देंगे? जिनके शासन में 1984 के दंगे हुए वे क्या न्याय देंगे? सिख विरोधी दंगों की एसआईटी जांच पीएम मोदी की सरकार ने शुरू की थी. जनता भी इनके असली चेहरे से वाकिफ है।"
27 Dec 2023 03:57PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को अगले महीने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिवसेना का उत्तर प्रदेश के इस शहर से पुराना नाता है। राउत ने कहा, ''हम इस समारोह को राष्ट्रीय त्योहार नहीं बनाना चाहते और न ही इसका राजनीतिकरण करना चाहते हैं। हम वहां रामलला का आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे, लेकिन ये पूरा शो खत्म होने के बाद जाएंगे।"
27 Dec 2023 03:57PM,by: Tikendra Sinha
'हैं तैयार हम' रैली पर निशाना साधते हुए रामदास अठावले ने कहा कि अगर वे कह रहे हैं 'हैं तैयार हम' तो 'हम भी नहीं हैं कुछ काम क्योंकि हमारे में बहुत है दम'। अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्थापना दिवस मनाने का अधिकार है। नागपुर में वह बड़ी रैली करने वाले हैं। चाहे INDI अलायंस कितनी भी कोशिश कर ले, वे पीएम मोदी की सरकार को नहीं गिरा सकते। कांग्रेस के 'हैं तैयार हम' रैली पर अठावले का शायराना पलटवार
27 Dec 2023 01:53PM,by: Tikendra Sinha
विधायक लादूलाल पितलिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गंगापुर के जय अंबेश गुरु सेटेलाइट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पितलिया अस्पताल में भगवान की तस्वीर हटाने को लेकर डॉक्टर पर भड़क गए। विधायक लादूलाल ने डॉक्टर्स को कहा, ''आप लोग ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हो, सबकी शिकायतें आ रही है। अस्पताल में जो भी मरीज आते हैं, उनको बाहर से दवाइयां लानी पड़ती है, जांचें बाहर से करवानी पड़ती है। शर्म करो। गरीब के साथ धोखा करते हो। हराम का कमा-कमा के क्या करोगे? आप लोगो के प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे, औलाद लूली लंगड़ी हो जाएगी, एक्सीडेंट में मारे जाओगे, भगवान से डरो।''
27 Dec 2023 01:52PM,by: Tikendra Sinha
ग्राम पंचायत जामगोद की रुबीना बी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया। रुबीना बी ने बताया कि उन्होंने एक कार खरीदी है, तो प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आपके पास तो कार है लेकिन मेरे पास तो साइकिल भी नहीं है। ग्राम पंचायत जामगोद में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री देशभर के हितग्राहियों से बात कर रहे हैं। मेरे पास साइकिल भी नहीं : पीएम मोदी
27 Dec 2023 01:52PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
27 Dec 2023 10:45AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









