ED ने बयान जारी कर बताया की उसने 20/10/2023 और 21/10/2023 को मार्कफेड के पूर्व एमडी, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और पदाधिकारियों, जिला विपणन अधिकारियों और कस्टम राइस मिलिंग स्पेशल में कुछ राइस मिलर्स के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। प्रोत्साहन घोटाला. तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई। 1.06 करोड़ पाए गए और जब्त कर लिए गए। राइस मिलर्स के घर मिला आपत्तिजनक दस्तावेज और करोडो का कैश : ईडी
23 Oct 2023 12:53PM,by: Tikendra Sinha
एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। गौतमी दक्षिण भारतीय फिल्मों समेत कई भाषाओं के फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस्तीफा देते हुए उन्होने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के कुछ नेता उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं, जिसने मुझसे धोखाधड़ी की थी। एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा से दिया इस्तीफा
23 Oct 2023 12:31PM,by: Tikendra Sinha
मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात पर डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहुत स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह मराठा समुदाय को आरक्षण देंगे। हम सभी मुख्यमंत्री का समर्थन करते हैं। राज्य सरकार आरक्षण के लिए प्रयास करेगी। ओबीसी गणना में सरकार की भूमिका पहले ही स्पष्ट हो चुकी है :
23 Oct 2023 12:31PM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासकीय अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध ना होने की स्थिति में अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है। राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं अशासकीय अधिकारी-कर्मचारी तथा सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध ना होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








