बीजापुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (IAS) ने माईक्रो आब्जर्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिसमे उन्होने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतदान कराने में माइक्रो आब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए प्रायोगिक तौर पर समस्त गतिविधियों का अच्छे ढंग से अभ्यास करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार का शंका या असुविधा नहो, ईव्हीएम, वीवीपीएट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट का संचालन उनका कनेक्शन इत्यादि को भलिभाति समझ कर अभ्यास कर लेवे। इसी तरह मॉक पोल के पश्चात सीआरसी अर्थात क्लोज, रिजल्ट क्लियर की प्रक्रिया तथा मतदान प्रक्रिया सम्पादन और मतदान समाप्ति के बाद ईव्हीएम को क्लोज करना एवं सीलींग प्रक्रिया के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण गवेल उपस्थित थे।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
बीजापुर रिटर्निंग आफिसर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बताया विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्रमांक 89 बीजापुर हेतु 11 अभ्यर्थियों के 16 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सामान्य प्रेक्षक श्री बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (IAS) की उपस्थिति मे की गई जिसके अंतर्गत 10 अभ्यर्थी विधि मान्य पाए गए वहीं 1 अभ्यर्थी आम आदमी पार्टी का विधि मान्य नहीं पाया गया। क्योकि उनके द्वारा पार्टी के संबंध में सम्बद्यता फार्म A और B नहीं पाया गया। विधि मान्य पाए गए अभ्यर्थियों में अजय कुड़ियम (बहुजन समाज पार्टी), महेश गागड़ा (भारतीय जनता पार्टी), रामधर जुर्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), विक्रम मंडावी (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), अशोक तलाण्डी (हमर राज पार्टी), लक्ष्मी नारायण पोरतेक (कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया), अर्जुन गोटे (निर्दलीय), ज्योति ध्रुवा (निर्दलीय), नरेन्द्र बुरका (निर्दलीय), लक्ष्मी नारायण गोटा (निर्दलीय)।
23 Oct 2023 08:11AM,by: Alanga rao
पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने देश के गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने से जुड़े सिफर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दोषी करार दिया। इमरान (71) को पिछले साल मार्च में वाशिंगटन में पाकिस्तान के दूतावास द्वारा भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल (सिफर) को लीक करके आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद इस वर्ष अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने के लिए इमरान खान दोषी
23 Oct 2023 08:10AM,by: Tikendra Sinha
एक आईडीएफ टैंक ने गलती से गोली चला दी और केरेम शालोम के क्षेत्र में सीमा से सटे एक मिस्र की चौकी पर हमला कर दिया। घटना की जांच की जा रही है और विवरण की समीक्षा की जा रही है। घटना को लेकर आईडीएफ दुख व्यक्त किया l आईडीएफ टैंक ने गलती से मिस्र की एक चौकी पर निशाना साधा
23 Oct 2023 05:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








