latest

Generic placeholder image

असम पुलिस ने काजीरंगा में एक पांच सितारा लग्जरी होटल निर्माण के खिलाफ आदिवासियों और स्थानीय लोगों के जमीन अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता प्रणब डोले को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय समुदाय और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस बड़े होटल प्रोजेक्ट के लिए नियमों को ताक पर रखकर आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, जिसका प्रणब डोले लंबे समय से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। उनकी इस गिरफ्तारी के बाद से स्थानीय लोगों और मानवाधिकार संगठनों में असम सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। असम : काजीरंगा होटल विवाद में एक्टिविस्ट प्रणब डोले गिरफ्तार

13 Jul 2026 01:04AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

    छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की संयुक्त पहल ने सारंगढ़ विकासखंड में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है।
     ​हाल ही में आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से न केवल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बल्कि उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक की जिम्मेदारी भी उठाई गई है। यह कहानी शासकीय संकल्प और सामाजिक सहभागिता के उस बेहतरीन समन्वय की है, जो राज्य के लिए एक मिसाल बन रही है।

12 Jul 2026 03:17PM,
by: Babuaa Desk