वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ 52 एकड़ में विकसित हो रहा समेकित जल संरक्षण मॉडल, लगभग 200 लाख लीटर भू-जल रिचार्ज क्षमता हुई विकसित
12 Jul 2026 03:16PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे नारायणपुर जिले के ग्राम मोहन्दी और मसपुर के लोगों के लिए साल 2026 की यह गर्मियां एक ऐतिहासिक बदलाव लेकर आईं। दशकों से लालटेन और ढिबरी की मद्धम रोशनी में जिंदगी गुजार रहे इन आदिवासी बाहुल्य गांवों में जब पहली बार बिजली का बल्ब जला, तो ग्रामीणों की आंखें खुशी से छलक उठीं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना' ने इन दुर्गम इलाकों में विकास का नया सवेरा ला दिया है।
12 Jul 2026 03:16PM,by: Babuaa Desk
पूर्व भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने एक कार्यक्रम में दिए अपने जोशीले भाषण में 'सच्चे हिंदू' की पहचान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी आस्था या धर्म का बाहरी दिखावा करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है, क्योंकि एक सच्चा हिंदू अपने आचरण, कर्म और दूसरों के प्रति सेवा भाव से पहचाना जाता है। अन्नामलाई ने ज़ोर देकर कहा कि सनातन धर्म आंतरिक मूल्यों और शांति का मार्ग है, न कि प्रदर्शन का। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।
12 Jul 2026 02:51PM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल में एक महिला द्वारा पूर्व TMC विधायक के समर्थकों पर कथित मारपीट का आरोप लगाए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के नरेंद्रपुर की एक महिला ने रविवार को आरोप लगाया कि इलाके के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक के समर्थकों ने शुक्रवार को सबके सामने उसके साथ मारपीट की, उसके सिर के कुछ बाल मुंडवा दिए, उसे एक लैंप पोस्ट से बांध दिया और उसके कपड़े फाड़ दिएl
12 Jul 2026 11:08AM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना की कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर राज्य की राजनीति फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और BRS के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। रेवंत रेड्डी ने परियोजना में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर BRS सरकार पर निशाना साधा, जबकि BRS ने इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाज़ी के चलते कालेश्वरम परियोजना एक बार फिर तेलंगाना की सियासत के केंद्र में आ गई है।
12 Jul 2026 11:08AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि 'सेबाश्रय' स्वास्थ्य शिविर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही के कारण उसे अपना पैर गंवाना पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।
12 Jul 2026 11:08AM,by: Babuaa Desk
ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हादसे के बाद मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जहाज पर सवार 10 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, चालक दल का एक भारतीय सदस्य अब भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। भारत सरकार लापता नागरिक की सुरक्षित वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
12 Jul 2026 10:33AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु की राजनीति में INDIA गठबंधन के भीतर अंदरूनी कलह और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक गठबंधन या हाथ मिलाने की संभावना से साफ इनकार कर दिया है। स्टालिन के इस रुख से राज्य के सियासी समीकरण गरमा गए हैं, और माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद राज्य में विपक्षी और क्षेत्रीय दलों के बीच की दूरियां और ज़्यादा बढ़ सकती हैं।
12 Jul 2026 10:33AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









