रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक से कोयला परिवहन में अवैध लेवी की वसूली से जुड़े घोटाले पर लिखित शिकायत और जांच के लिए SIT बनाने की मांग की उनका कहना है, इस मामले में तमाम तथ्यों और गवाहों के बयान के बाद भी केंद्र सरकार और ED अडानी समूह पर कार्रवाई नहीं कर रही और कांग्रेसी नेताओं को फंसाया जा रहा है।
21 Feb 2023 06:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सरगुजा से बस्तर तक 33 ज़िलों के फ़ार्मेसी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में अध्ययनरत 27,000 छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाईन किताबों कि सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ई-लाईब्रेरी का किया उद्घाटन
21 Feb 2023 03:19AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़वा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किये जाने की घोषणा उपरान्त छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की क्रियान्वयन की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। वन विभाग द्वारा अब तक 19 हजार से अधिक हितग्राहियो के लगभग 30 हजार एकड़ निजी भूमि में वृक्षारोपण हेतु पंजीयन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए यह योजना को लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजनांतर्गत कृषको की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषको की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है।
21 Feb 2023 03:19AM,by: Babuaa Desk
वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की पहल पर रायपुर के ग्राम टेमरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहली बार संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का निःशुल्क आंख, कांन, दांत और अस्थि चिकित्सा परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सहायक उपकरण भी वितरित किया गया। यहां रायपुर संभाग के लगभग साढे 8 हजार वरिष्ठजनों का परीक्षण किया गया। इनमें रायपुर जिले के 4638, धमतरी के 1364, महासमंुद के 832, गरियाबंद के 736 और बलौदाबाजार के 858 वरिष्ठजन शामिल हैं।
21 Feb 2023 03:19AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेती के साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नस्लसंवर्धन के लिए विशेष पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसके लिए बहुत जरूरी था कि स्थानीय स्तर पर उच्च नस्ल के मवेशी पशुपालकों को उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन दुर्ग ने इसके लिए बहुत कारगर तरीके से काम किया है। पहले मुर्गीपालन के लिए किसानों को मुर्गियां उपलब्ध कराने बड़ी संख्या में हैचरी यूनिट स्थापित की गई और अब उच्च नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराने उस्मानाबादी बकरियों का प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है। यह प्रजनन केंद्र कामधेनु विश्वविद्यालय के उपकेंद्र के रूप में काम करेगा। आज इसके लिए 25 बकरियों और 2 बकरों की एक यूनिट की पहली खेप दी गई। आज कामधेनु विश्वविद्यालय के उस्मानाबादी बकरी सीड सेंटर के समक्ष कुलपति डा. एनपी दक्षिणकर ने यह यूनिट उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डा. राजीव देवरस को सौंपी।
21 Feb 2023 03:18AM,by: Babuaa Desk
राज्य के बस संचालकों के हित में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। इसके तहत वर्ष 2013 के पूर्व की पंजीकृत यात्री बसों से व्हील बेस की विसंगति के कारण उत्पन्न टैक्स नही लेने का निर्णय लिया गया है, 2013 से पूर्व पंजीकृत बसो के व्हीलबेस आधारित टैक्स को माफ कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से प्रदेश के बस संचालको को टैक्स माफी का लाभ मिलेगा । व्हीलबेस अधिसूचना का भूत लक्षीय प्रभाव को किया गया खत्म
21 Feb 2023 03:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







