latest

Generic placeholder image

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों द्वारा बोले जाने वाली भाषा एवं बोलियों में प्रचलित कहानियों पर आधारित पॉडकास्ट तैयार कर कक्षाओं में उनका उपयोग करना प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एल.एल.एफ.) द्वारा बहुभाषा शिक्षा की समझ पर तैयार आनलाईन कोर्स को भी जिला एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। इस कोर्स को करने के बाद अधिकारी बहुभाषा शिक्षण के प्रति संवेदनशील होकर बच्चों को उनकी भाषा में सीखने के लिए समुचित अवसर प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: पॉडकास्ट एवं बहुभाषा शिक्षा की

21 Feb 2023 03:18AM,
by: Babuaa Desk