भारत में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए कॉलेजियम को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के एक और पूर्व न्यायाधीश यूयू ललित ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रक्रिया को 'संतुलित' बताया है। वह हाल ही में पद से रिटायर हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम को 'अपारदर्शी' बताया था।
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने रविवार को कहा कि खराब मौसम की वजह से भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम-एस का उप-कक्षीय प्रक्षेपण तीन दिनों के लिए (18 नवंबर तक) स्थगित हो गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने कहा, ''खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण, हमें श्रीहरिकोटा से हमारे विक्रम-एस रॉकेट प्रक्षेपण के लिए 15-19 नवंबर तक एक नयी विंडो दी गई है, जिसकी सबसे संभावित तारीख 18 नवंबर को सुबह 11:30 बजे है।” प्रक्षेपण के लिए पहले 15 नवंबर की तारीख निर्धारित की गयी थी। देश के पहले प्राइवेट रॉकेट की लॉन्चिंग टली, खराब मौसम बना वजह
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन ने रिहा होने के बाद कई हैरान करने वाली बातें बताईं। उन्होंने कहा कि उन्हें सात बार फांसी देने की वॉरंट जारी किया गया था। वहीं श्रीहरन ने वेल्लोर जेल में प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रियंका गांधी के तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, प्रियंका बहुत ही दयालु हैं। वह एक ऐंजल जैसी हैं। श्रीहरन ने कहा, जेल में हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था। लेकिन प्रियंका गांधी ने पूरा सम्मान दिया।
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया जा रहे हैं। उनका यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। वह इंडोनेशिया में लगभग 45 घंटे का समय बिताएंगे और इस दौरान 20 वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। दुनियाभर के 10 नेताओं के साथ वह द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सोमवार को वह इंडोनेशिया जाने वाले हैं। 16 नवंबर को प्रधानमंत्री वापस आएंगे। बता दें कि जी20 का 17वां सम्मेलन है। इसके समाप्त होते ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जी20 की अध्यक्षता भारत को सौंप देंगे।
14 Nov 2022 01:28AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि भारत में 99 फीसदी मुसलमान अपने पूर्वजों, संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के लिहाज से 'हिंदुस्तानी' हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अतीत में व्यक्त किए गए उस विचार का भी समर्थन किया कि भारतीयों के पूर्वज एक ही थे, इसलिए उनका डीएनए समान है।
14 Nov 2022 01:28AM,by: Imran Khan
पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी। हिंसा को महिमामंडित करने वाले गानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब तक जारी शस्त्र लाइसेंसों की तीन माह के भीतर समीक्षा की जाएगी और जब तक जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं होंगे तब तक कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, जश्न में फायरिंग, जो जीवन को खतरे में डाल सकती है, दंडनीय होगी। पंजाब : हिंसा का महिमामंडन करने वाले गानों पर प्रतिबंध
13 Nov 2022 11:39AM,by: Babuaa Desk
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चीनी सेना ने ताइवान के पास 36 फाइटर जेट और बमवर्षक विमान उड़ाए। शनिवार को, दस विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा के पार उड़ान भरी, जो द्वीप को मुख्य भूमि से अलग करता है। ताइवान ने यह भी दावा किया कि उसने द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में चार चेंगदू जे-10 लड़ाकू विमानों, एक वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और तीन एच-6 बमवर्षकों को देखा।
13 Nov 2022 11:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








