latest

Generic placeholder image

भाजपा ने हाल में ही संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को राज्य का प्रभारी बनाया है, तावड़े अभी तक हरियाणा का काम देख रहे थे। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता तावड़े ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के नेताओं से चर्चा भी शुरू कर दी है, हालांकि तावड़े को कुछ समय पहले ही बिहार की जिम्मेदारी संभालने के संकेत दिए जा चुके थे। यही वजह है कि पटना में हुई भाजपा के सभी राष्ट्रीय मोर्चों की संयुक्त बैठक में भी तावड़े खास तौर पर मौजूद रहे थे। तावड़े ने कहा है कि अमित शाह के दौरे के बाद वह राज्य के विभिन्न हिस्सों का व्यापक दौरा करेंगे और हर क्षेत्र के हिसाब से रणनीति पर काम करेंगे। राज्य में सामाजिक समीकरण काफी महत्वपूर्ण है, उसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। हर क्षेत्र के हिसाब से रणनीति बनाएंगे - अमित शाह

14 Sep 2022 01:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी, अगर समय पर रणनीति लागू की जाती... संसदीय पैनल ने स्थिति की गंभीरता का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं होने के लिए सरकार की खिंचाई करते हुए यह कहा है। स्वास्थ्य पर संसदीय स्थायी समिति ने राज्यसभा में पेश अपनी 137वीं रिपोर्ट में कहा कि दूसरी लहर निस्संदेह ज्यादा मामले, बढ़ती हुई मौतें, अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी, दवाओं और अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति में कमी काफी परेशान करने वाली थीं। आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडरों और दवाओं आदि की जमाखोरी और कालाबाजारी आदि इसका प्रमुख कारण थे।

14 Sep 2022 01:25AM,
by: Imran Khan