प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान में होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगा। इस दौरान सबकी निगाहें पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर टिकी होंगी। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं।
14 Sep 2022 01:25AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत मंगलवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से लंदन पहुंचा, जहां से इसे बकिंघम पैलेस ले जाया जाएगा। इस दौरान महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र रही। सोमवार को उनके चारों बच्चों-किंग चार्ल्स तृतीय, राजकुमारी एनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड की मौजूदगी में उनका ताबूत एडिनबरा के सेंट गाइल्स चर्च ले जाया गया था। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए चर्च के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
14 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
पूर्वी लद्दाख में करीब 28 महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी अब घटने के आसार बन रहे है. पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से दोनो देशो की सेनाएं पीछे हट गई है. इस बात की पुष्टि सेना और सेटेलाइट इमेज के जरिये भी हुई है. अस्थाई निमार्ण और बंकर तोड़ दिए गए है . इस बात की पुष्टि दोनो देशों के लोकल कमांडरों ने जमीनी स्तर पर जायजा लेने के बाद की है.सेना के सूत्रों ने PP15 से सैनिकों के हटने के बारे में कहा कि दोनों पक्षों ने चरणबद्ध और समन्वित तरीके से क्षेत्र से हटने का काम पूरा कर लिया है. दोनों देशों की सेनाएं अब अप्रैल 2020 वाली जगह पर पहुंच गई है हालांकि सीमा पर करीब दो साल पहले हुए तनाव के बाद अभी भी दोनों देशों के 50,000 से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा बना हुआ है।
14 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
देशभर के लोगों को हिंदी मुरादाबाद के ककहरे ने सिखाई थी। वर्ष 1915 में मास्टर रामकुमार द्वारा प्रकाशित हिंदी सचित्र प्राइमर (रामकुमार का कायदा) की लोकप्रियता का आलम यह था कि देशभर में करीब 18 करोड़ प्रतियां बिकी हैं। हालांकि वक्त के साथ घटते रुझान की वजह से पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1997 में बंद हो गया। वर्ष 1915 में एक पैसे से प्रकाशित की थी हिंदी सचित्र प्राइमर।
14 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
चीन में संसद प्रमुख और राजनीतिक पदानुक्रम में देश के तीसरे नंबर के नेता ली झांशु ने मंगलवार को नेपाल के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। झांशु ने खासतौर पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल प्रचंड से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों व आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। ली-ओली वार्ता में अश्ट लक्ष्मी शाक्य, सुभाष नेमवांग और राजन भट्टाराई भी मौजूद रहे। जबकि प्रचंड के साथ कृष्ण बहादुर महारा, देव गुरुंग भी मौजूद थे। ली और नेपाली स्पीकर सपकोटा में अंतर-संसदीय सहयोग पर एमओयू भी साइन किया गया।
14 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
बंगलूरू के डॉ. संदीप नायक अमेरिका, भारत और स्पेन के उन तीन सर्जनों में शामिल हुए, जिन्होंने अमेरिका के मिशिगन स्थित रोबोटिक सर्जरी इंजीलिस्ट वटटीकुटी फाउंडेशन द्वारा ‘केएस इंटरनेशनल रोबोटिक सर्जरी इनोवेशन’ प्रतियोगिता में शीर्ष सम्मान जीता है। बंगलूरू के डॉ. संदीप नायर को रोबोटिक सर्जरी का शीर्ष सम्मान
14 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









