पंजाब के पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को कथित खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के सिलसिले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले, आशु को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को लुधियाना से गिरफ्तार करने के बाद 27 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। बचाव पक्ष के वकील ने मामले को "झूठा और तुच्छ" बताया।
01 Sep 2022 06:37AM,by: Babuaa Desk
मिमी, एक फिल्म नही थी बल्कि कोख के बाज़ारवाद के कारण संभावित समस्याओं को भी इंगित करती हुई सच्चाई थी। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी थी जो पैसे के खातिर सेरोगेसी के लिए तैयार होती है और विदेशी जोड़े के भारत से भाग जाने पर खुद संघर्ष करती है। इस लड़की की भूमिका कृति सैनन ने बखूबी निभाई थी। कल वे फिल्म फेयर के घोषित पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी है। बरेली की बर्फी की मिठास
01 Sep 2022 06:14AM,by: Babuaa Desk
प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए "जांच में बाधा डालने" के उद्देश्य से अपने फोन से सुकेश चंद्रशेखर के संबंध में "जानबूझकर सभी डेटा हटा दिया"। उसने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों से सुकेश से संबंधित डेटा को अपने फोन से हटाने का भी अनुरोध किया। जैकलीन ने अपने फोन से डिलीट किया सुकेश का डेटा: ईडी
01 Sep 2022 06:13AM,by: Babuaa Desk
आज जब लगभग सभी लोग व्हाट्सएप जैसे कई मोबाइल एप उपयोग कर रहे हैं, दूरसंचार विभाग ने ट्राई से पूछा है कि क्या इन एप से होने वाली से इंटरनेट कॉलिंग व मैसेजिंग को कानूनी फ्रेमवर्क में लाया जा सकता है? विभाग ने इंटरनेट आधारित टेलीफोन पर 2008 में जारी सिफारिशें भी भारत के दूरसंचार नियामक आयोग (ट्राई) को पिछले सप्ताह लौटाईं और समीक्षा करने को कहा है।
01 Sep 2022 01:25AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बुधवार को ‘विपक्षी एकता’ बनाने के प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने ‘भाजपा मुक्त भारत’ का आह्वान किया। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में माना जा सकता है। इस पर केसीआर ने कहा, ‘ये बातें हम बाद में तय करेंगे।’ कांग्रेस को शामिल किए जाने के सवाल पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राव ने प्रेसवार्ता के दौरान नीतीश कुमार को ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया। केसीआर-नीतीश ने ‘भाजपा मुक्त भारत’ का किया आह्वान
01 Sep 2022 01:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




