रायपुर: रायपुर के मेफेयर होटल में झारखंड सरकार के विधायक और मंत्री ठहरे हुए हैं मंगलवार को झारखंड के विधायक रायपुर लाए गए. उसके बाद से लगातार रायपुर में राजनीति तेज हो गई है. झारखंड के दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड का विरोध अब रायपुर में शरू हो गया है. भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि झारखंड के दुमका में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई. वहां के मंत्री और सरकार जनता को बेसहारा छोड़कर छत्तीसगढ़ में छुपे हुए हैं. उन्होंने युवती की हत्या करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग की है.
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
झारखंड की राजनीति का केंद्र छत्तीसगढ़ बन चुका है. यहां मंगलवार को झारखंड के विधायकों को रांची से रायपुर शिफ्ट किया गया. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के विधायकों की बाड़ेबंदी पर सियासत गर्मा गई है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को दूसरे राज्यों के विधायकों का आरामगाह बता दिया और राज्य सरकार पर हमलावर है। विधायकों की बाड़ेबंदी पर छत्तीसगढ़ में सियासत
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
अरहर, उड़द और मसूर के लिए खरीद सीमा बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दी है। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 8 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर 15 लाख टन चना के निपटान को मंजूरी दे दी है ताकि इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
डिपॉजिटरी सर्विसेज फर्म- नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी NSDL का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। आईपीओ साइज लगभग 2,500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा होने की उम्मीद है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होगी। इसी के साथ NSDL, सीडीएसएल (सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड) के बंपर मार्केट डेब्यू के बाद घरेलू शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली दूसरी डिपॉजिटरी सेवा कंपनी बन जाएगी। आपको बता दें कि सीडीएसएल की लिस्टिंग 2017 में हुई थी।
01 Sep 2022 12:31AM,by: Imran Khan
विदेशी निवेशकों ने अगस्त में भारतीय बाजार में जमकर खरीदारी की है। इस साल अगस्त में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) का नेट इनफ्लो 51000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स की तरफ से की गई खरीदारी के कारण बीएसई सेंसेक्स 1967 प्वाइंट या 3.41 पर्सेंट के उछाल के साथ 30 अगस्त 2022 को 59,537.07 पर रहा। पिछले महीने 29 जुलाई 2022 को सेंसेक्स 57,570.25 के लेवल पर था। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।
01 Sep 2022 12:30AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के सीएम केसी राव ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि सत्ताधारी पार्टी कहती है कि वे अन्य सभी राजनीतिक दलों को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार देश के वरिष्ठ नेता हैं। हम देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने कहा, "मोदी सरकार से पहले रुपये का इतना अवमूल्यन कभी नहीं हुआ।"
31 Aug 2022 02:32PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







