कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार संविधान के प्रावधानों के तहत मराठा आरक्षण की मांग पर कार्रवाई करेगी। मराठा समुदाय विकास निगम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "राज्य सरकार प्रस्ताव पर विचार कर रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।" मराठा आरक्षण की मांग पर संविधान के तहत कार्रवाई करेंगे : बोम्मई
20 Jul 2022 10:50AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लोकसभा को बताया कि भारत में 2019 से इस साल जून तक साइबर सुरक्षा से जुड़े 36,29,537 मामले दर्ज किए गए। 2019 में कुल 3,94,499 साइबर सुरक्षा घटनाएं, 2020 में 11,58,208, 2021 में 14,02,809 और 2022 में 6,74,021 घटनाएं देखी गईं, जून तक, मिश्रा ने लोकसभा को सूचित किया।
20 Jul 2022 10:49AM,by: Babuaa Desk
खेल जगत में अद्भूत प्रतिभा के दम पर तूफान की तरह फर्राटा दौड़ कर दुनियाभर में भारत का नाम रौशन करने वाली पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने आज राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और उच्च सदन में शपथ ली। उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने शपथ दिलवाई। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अब उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। महान एथलीट पीटी उषा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ
20 Jul 2022 08:28AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज को विधानसभा भवन में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 48 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें एक जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.88 करोड़ और महिला समूहों को 1.91 करोड़ रुपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
20 Jul 2022 07:36AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। प्रश्न काल में घरेलू नल कनेक्शन योजना में पिछड़ने का मामला उठा। भाजपा विधायक रंजना डीपेंद्र साहू और अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाया। बाद में भाजपा विधायकों ने इस मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र कुमार गुरु को घेरा। पैसा आते ही बंदरबाट शुरू - धरमलाल कौशिक
20 Jul 2022 07:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








