प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि, "21वीं सदी के इस तीसरे दशक की सबसे बड़ी सच्चाई है कि भारत ग्लोबल हो रहा है। कोविड काल में भारत ने 150 से ज़्यादा देशों को ज़रूरी दवाइयां भेजकर अनेकों ज़िंदगियां बचाने में मदद की।" उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया समस्या का सामना करती है तो भारत समाधान लाता है।
03 May 2022 07:03AM,by: Naveen kumar sahu
आईएमडी अगले साल तक 50 से अधिक शहरों के लिए शहरी मौसम विज्ञान सेवाएं शुरू करेगा। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "शहरी मौसम विज्ञान प्रक्रियाएं ग्रामीण इलाकों में मौसम विज्ञान प्रक्रियाओं से पूरी तरह अलग हैं।" आईएमडी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, "शहरों में, शहरी गर्मी द्वीप हैं जो तापमान जैसे मौसम के मापदंडों को विनियमित करने में एक सहायक कारक की भूमिका निभा सकते हैं।"
03 May 2022 07:02AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूनुस और शेख सलीम के तौर पर हुई है और इन्हें हिंसा के दौरान हथियार बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में यूनुस भीड़ को तलवारें बांटता नज़र आया था, जबकि सलीम उससे तलवारें लेता दिखा था।
03 May 2022 06:34AM,by: Naveen kumar sahu
हर्षदा शरद गरुड़ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। 16-वर्षीय हर्षदा ने 45-किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए 153-किलोग्राम भार उठाया जिसमें स्नैच में 70-किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 83-किलोग्राम शामिल है। वह मीराबाई चानू और अचिंता शेउली के बाद जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं।
03 May 2022 05:05AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






