महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए विशेष पीएमएलए अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन ईडी ने जमानत याचिका का विरोध किया है। नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर है। ईडी ने किया नवाब मलिक की जमानत याचिका का विरोध
02 May 2022 03:03PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया। राउत ने फडणवीस के इस दावे कि अयोध्या में ढांचा ढहाए जाते वक्त कोई शिवसेना नेता मौजूद नहीं था, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि ढांचा गिराने में शिवसेना की क्या भूमिका थी? महाराष्ट्र: फडणवीस पर राउत का पलटवार
02 May 2022 01:59PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कपूर की नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए हुई है। कपूर 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वह 30-नवंबर, 2021 को पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे।
02 May 2022 01:56PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के विवाद को लेकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कानून सबके लिए एक है इसलिए ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिरों और मस्जिदों दोनों जगहों से ही लाउडस्पीकर हटा लिए जाएंगे। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
02 May 2022 01:56PM,by: Naveen kumar sahu
पुलिस के अनुसार चंदौली (उत्तर प्रदेश) में गैंगस्टर कन्हैया यादव के घर पर रेड के बाद मृत मिली उसकी बेटी निशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके गले पर खरोंच और बाएं जबड़े पर 'मामूली चोट' मिली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा, "इसके अलावा मारपीट से बाहरी या अंदरूनी अंगों पर चोट नहीं लगी। मौत का कारण अभी नहीं बताया गया है।"
02 May 2022 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया है कि 2002 गोधरा दंगों के बाद उनके दिवंगत पिता बालासाहब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब सीएम) का समर्थन किया था। उस समय मोदी को गुजरात सीएम पद से हटाने की मांग की गई थी लेकिन 'बालासाहब ने आडवाणी को कहा था कि अगर मोदी को हटाया तो बीजेपी गुजरात हार जाएगी'।
02 May 2022 01:33PM,by: Naveen kumar sahu
'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि, "मेरी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जो सफर जंतर-मंतर से शुरू हुआ था वह आज राज्यसभा तक पहुंचा है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे देश की सबसे बड़ी पंचायत में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का मौका दिया।"
02 May 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) एयरपोर्ट पर आज बैग स्क्रीनिंग के दौरान बालाजी संपत नामक सेना के एक जवान से कथित तौर पर ग्रेनेड बरामद हुआ। तमिलनाडु निवासी संपत 42 राष्ट्रीय राइफल्स का जवान है जो पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में तैनात था और वह श्रीनगर से चेन्नई जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, संपत को पुलिस को सौंप दिया गया है।
02 May 2022 01:09PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



