अभिनेता अजय देवगन ने ऐक्टर किच्चा सुदीप के 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही' बयान को लेकर ट्वीट किया कि, "सुदीप मेरे भाई आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं?" उन्होंने आगे कहा कि, "हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी।"
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में कहा कि पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। उन्होंने कहा, "राज्यों से भी वैट घटाने का आग्रह किया गया था लेकिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु व झारखंड ने सरकार की बात नहीं मानी।" महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने नहीं माना केंद्र का अनुरोध: पीएम
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, "कभी-कभी संतुलन बनाना पड़ता है, अगर आप अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को लंबा करना चाहते हैं तो आईपीएल से हट जाओ।" शास्त्री ने आगे कहा कि खिलाड़ी आधा आईपीएल खेलने का फैसला भी कर सकते हैं। कोहली के खराब फॉर्म पर बोले रवि शास्त्री...
27 Apr 2022 12:52PM,by: Naveen kumar sahu
राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने के मामले में भाजपा ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज भी शामिल हुए। रैली अलवर के कलेक्ट्रेट तक पहुंची और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं और संत समाज ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अलवर मंदिर विवाद: बीजेपी ने निकाली आक्रोश रैली
27 Apr 2022 12:51PM,by: Naveen kumar sahu
महासमुंद। महासमुंद-तुमगांव रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में अब किसी प्रकार की बाधा या भूमि अवरोध नहीं है। कुछ दिन पूर्व ब्रिज निर्माण में नियमानुसार बाधाएं दूर की जा रही थी। इसके विरूद्ध भू-स्वामी मीना आनंद राम साहू ने न्यायालय में रिट पिटीशन याचिका दायर कर तोड़-फोड़ रोकने का आग्रह किया था। उच्च न्यायालय ने इसके लिए स्टे आदेश भी जारी किया था। आवेदक पक्ष द्वारा प्रशासन पर जबरदस्ती तोड़-फोड़ का आरोप भी लगाया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा सुनवाई में अपना पक्ष रखा गया । सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने यह स्टे व प्रकरण आज खारिज कर दिया है।
27 Apr 2022 12:30PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






