latest

Generic placeholder image

किसान नेता राकेश टिकैत रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए श्री टिकैत ने कहा कि, यहां भी दिल्ली की तरह आन्दोलन न हो इसलिए समाधान निकलना चाहिए. धरना से बलपूर्वक हटाना गलत है. ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से समाधान निकलना चाहिए. श्री टिकैत नवा रायपुर में आज दोपहर किसानों की पंचायत में शामिल हुए. पत्रकारों से चर्चा में टिकैत ने कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है. सरकार ने पहले कहा था और किसान अब उसी की मांग कर रहे हैं. किसान को जो भी मिलेगा एक बार ही मिलेगा. किसानों की मांग जायज है. हम सरकार से भी बात करेंगे.दो दिन रहेंगे तो बात करेंगे. इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा. कोई अकेला लड़े वो अलग बात है.

27 Apr 2022 07:58AM,
by: Imran Khan