उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ‘पांचाल नगर’ रखने की मांग की। राजपूत ने कहा, "पहले फर्रुखाबाद को पांचाल क्षेत्र कहा जाता था...यह पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करता था।"
02 Apr 2022 02:31PM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन में एलन मस्क की स्टारलिंक सर्विस अपनी सेवाएं दे रही है। अब इरपिन और रोमानिव्का शहर में स्टारलिंक ने मोबाइल संचार सेवा शुरू कर दी है। यूक्रेनी सेना ने इन शहरों को रूस से मुक्त कराए जाने का दावा किया है। रूसी मीडिया का कहना है कि यूक्रेन में इस तरह का यह पहला मामला है। स्टारलिंक ने यूक्रेन के दो शहरों में शुरू की मोबाइल सेवा
02 Apr 2022 02:31PM,by: Naveen kumar sahu
रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है। सिंहदेव ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है। इस बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव ने साफ किया कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। BJP में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है। वैसे BJP वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। राजनीतिक जीवन को लेकर एक सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, उनके पिताजी ने राजनीति में आने से मना किया था। शायद यह बात उनके सरल व्यवहार को लेकर था। सीएम बनने को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, जो बनना था वह बन गया। कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब उन्हें मंत्री बनाया तो अपना विभाग चुनने का अवसर दिया था. एक अधूरी चाहत की ओर इशारा सीएम बनने प्रयास जारी है -टीएस सिंहदेव
02 Apr 2022 01:14PM,by: Imran Khan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो भारतीय-अमेरिकियों को प्रमुख प्रशासनिक पदों पर मनोनीत किया है। विनय सिंह को आवास एवं शहरी विकास विभाग का मुख्य वित्तीय अधिकारी नामित किया गया है, जबकि समान रोजगार अवसर आयोग में आयुक्त के लिए कल्पना कोटागल को नामित किया गया है। सिंह ने ओबामा-बिडेन प्रशासन में उप सहायक सचिव (यूएस फील्ड) के रूप में भी काम किया था।
02 Apr 2022 11:08AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



