नारायणपुर जिले में रावघाट परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया है। ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई है। पुलिस के लगाए बैरिकेड्स को तोड़कर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर घुस आए, जहां पर जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। गुरुवार की दोपहर से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़ जब बैरिकेड्स तोड़ रही थी तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया। जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की मांग है कि रावघाट परियोजना को बंद कर दिया जाए।
01 Apr 2022 02:37PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने चोरी के तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अपनी पत्नी को होली पर गिफ्ट देना चाहता था। उसकी नयी-नयी शादी हुई है। पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसी के सूने मकान में ही सेंध लगा दी। वहां से गहने चोरी किए और पत्नी को दे दिए। इतने गहने देखकर पत्नी खुश तो हुई, लेकिन जांच कराने पर आधे नकली निकले। इस बीच CCTV फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। नईनवेली पत्नी को होली गिफ्ट देने पति बन गया चोर
01 Apr 2022 02:01PM,by: Imran Khan
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी की स्थिति की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव होने की उम्मीद है।
01 Apr 2022 01:29PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने परिवार की ही दो महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों ने जादू-टोने के शक में पहले अपनी नानी को मारा, फिर मां-बाप और पत्नी के साथ मिलकर 10 साल की छोटी बहन और मामा की हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने उनके कपड़े भी चूल्हे में जला दिए थे। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
01 Apr 2022 12:58PM,by: Imran Khan
जीएसटी कलेक्शन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में 1.42 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ है। इससे पहले जनवरी में जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा 1,40,986 करोड़ रुपये रहा था। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन
01 Apr 2022 12:31PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






