पीएम ने कहा कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। छोटा पड़ाव है। हम एग्जाम देते-देते एग्जाम प्रूफ हो गए हैं। अब इसका अनुभव आपकी ताकत है। मेरा सुझाव है कि बोझ के साथ जीना है या जो तैयारी की है उसपर विश्वास के साथ आगे बढ़ना है। तनाव को पनपने मत दीजिए। अपनी सामान्य दिनचर्या को ही जारी रखें। परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है- पीएम
01 Apr 2022 06:37AM,by: Naveen kumar sahu
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके मद्देनज़र पुलिस ने राजधानी के कई हिस्सों में रातभर कर्फ्यू लगा दिया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की।
01 Apr 2022 06:28AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान की जगह पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के छोटे भाई शहबाज़ शरीफ ले सकते हैं। वह सबसे लंबे समय तक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहने वाले शख्स हैं। वह 2018 में पीएमएल-एन के प्रमुख चुने गए थे और अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में विपक्ष के नेता हैं।
01 Apr 2022 06:04AM,by: Babuaa Desk
बेघर बच्चों के पुनर्वास के लिए, केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने गुरुवार को एक फील्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स इन बच्चों की पहचान करने और उन्हें शैक्षिक, वित्तीय और अभिभावक सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस परियोजना का उद्देश्य इन बच्चों के जीवन में सम्मान लाना है और सरकार ने आवासीय विद्यालय विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
01 Apr 2022 01:23AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



