विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने राज्यसभा में बताया कि वर्तमान में लगभग 50 भारतीय यूक्रेन में हैं और उनमें से कुछ ही भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनकी वापसी की कोशिश दूतावास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अबतक 22,500 भारतीय यूक्रेन से वापस लौटे है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को मानवीय आधार पर आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 31 मई तक का समय दिया। कोर्ट ने कहा कि उन्हें इस बारे में एक हलफनामा देना होगा कि वह 31 मई तक सरकारी बंगला खाली करेंगे। यादव 2017 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई से वित्त वर्ष 2022-23 में सूरजमुखी के तेल की आपूर्ति में 25% या 4 से 6 लाख टन की कमी आ सकती है। इससे कीमतों में तेजी आ सकती है। हालांकि, खाने के तेल की कीमतें पहले से ही काफी ऊपर हैं। देश के कुल खाने के तेल की खपत 230-240 लाख टन होती है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Imran Khan
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले 3-कश्मीरी छात्रों को ज़मानत दे दी है। तीनों आगरा (यूपी) के आर.बी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं और इन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता गौरव राजावत ने मामले में FIR दर्ज करवाई थी।
01 Apr 2022 01:17AM,by: Babuaa Desk
एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन से ही आपको झटका लगने वाला है। अब होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट नहीं मिलेगी। इसकी अवधि 31 मार्च को खत्म हो चुकी है। 2019 के बजट में इसे शुरू किया गया था। उस समय आयकर कानून में नई धारा 80ईईए जोड़ी गई थी,। इसके तहत सस्ते घरों को खरीदने पर लिए गए होम लोन के ब्याज में अतिरिक्त छूट दी जा रही थी। आज से होम लोन के ब्याज पर अतिरिक्त टैक्स छूट खत्म
01 Apr 2022 01:17AM,by: Imran Khan
दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी महिला से 10 हजार की रिश्वत ले रहे कन्नौज जनपद में ठठिया थाने के खैरनगर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम को देखते ही चौकी इंचार्ज भागने लगा तो कर्मियों ने करीब 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उन्हें लेकर लखनऊ जेल के लिए रवाना हो गई। वहीं, संभल जनपद में बहजोई कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।
01 Apr 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






