केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन प्रकार के तेजी से बढ़ने के मामलों के साथ, उन्होंने राज्यों को सामूहिक रूप से 23,123 करोड़ रुपये के आपातकालीन कोविड -19 प्रतिक्रिया पैकेज II (ईसीआरपी-द्वितीय) में से केवल 17 प्रतिशत से अधिक का उपयोग चिकित्सा में तेजी लाने के लिए किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले अगस्त में बुनियादी ढांचे को मंजूरी दी थी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और राज्य के स्वास्थ्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंडाविया की समीक्षा बैठक भारत में पिछले 24 घंटों में 27,553 नए मामले और संचयी सक्रिय केसलोएड 1.22 लाख को छूने की पृष्ठभूमि में हुई। सिर्फ एक हफ्ते पहले, 26 दिसंबर को, भारत में सिर्फ 6,531 मामले दर्ज किए गए थे, और सक्रिय केस लोड 75,841 था।
03 Jan 2022 02:33PM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर से हादसा हो गया है। यहां प्लांट में अचानक आग लगने से विजिट करने पहुंचे जनरल मैनेजर झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिंटरिंग प्लांट 03 में कन्वेयर गैलरी में बेल्ट क्रमांक 112 में शटडाउन लेकर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे सिंटरिंग प्लांट के जनरल मैनेजर प्रणब कुमार झुलस गए। भिलाई इस्पात संयंत्र में अचानक भड़की आग
03 Jan 2022 02:33PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे नवा रायपुर इलाके में किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सोमवार को न्यू रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का दफ्तर घेरने पहुंच गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर ही धरना देना शुरू कर दिया। नवा रायपुर इलाके में किसानों का आंदोलन शुरू....
03 Jan 2022 02:02PM,by: Imran Khan
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई भी तैयारी नहीं है और न ही प्रदेश सरकार ने पिछली लहर से कोई सबक ली है। जो हालत कोरोना को लेकर प्रदेश की जनता ने देखा है उसे लेकर भी प्रदेश की सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक केवल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई आपूर्ति को लेकर जो स्थिति बनीं हुई थी उसे लेकर अब तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। कोरोना के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता बन चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश में टीकाकरण से लेकर कोरोना के बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिस अभियान को प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक चश्मे से देखते हुए खुद को दूर रख लिया है। जिससे प्रदेशवासियों को नुकसान हो रहा है।
03 Jan 2022 12:57PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





