latest

Generic placeholder image

कांग्रेस को गांवों की पार्टी कहा जाता है और छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे पूरी तरह ध्यान में रखा है। इसका नतीजा गांवों के साथ-साथ ऐसे इलाके जो आधे-शहरी, आधे ग्रामीण हैं उनमें भी कांग्रेस जीती है। 5 नगर पालिकाओं में जामुल में भाजपा जीती और खैरागढ़ में कांग्रेस-भाजपा दोनों के पास 10-10 सीटें हैं। बाकी तीनों पालिकाओं में कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। यहां के रिजल्ट भी बताते हैं कि किसानों के लिए न्याय योजना, बिजली हॉफ करना, महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज माफ करना, मोर जमीन-मोर मकान योजना के जरिए पट्टे देना जैसी योजनाएं सफल हैं। यह योजनाएं इन्हीं इलाकों में रहने वाले लोगों को टारगेट कर लागू की गई है। नए जिलों का निर्माण, नए डिविजन, तहसीलें बनाने का फर्क भी इस रिजल्ट में दिख रहा है, क्योंकि सबसे ज्यादा तहसीलें इन्हीं इलाकों में बनी है। इस तरह इस पूरे रिजल्ट पर कांग्रेस के रणनीतिकार यह कहकर अपनी पीठ ठोंक सकते हैं कि उनकी योजनाएं सही दिशा में है। अब देखना है कि इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी इससे निपटने के लिए क्या करती है। किसानों के लिए योजनाओं का भी जीत में बड़ा रोल - कांग्रेस

24 Dec 2021 03:41AM,
by: Imran Khan