केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से राज्य के लुधियाना में ज़िला अदालत परिसर में हुए विस्फोट पर जल्द-से-जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। ज़िला अदालत परिसर के दूसरे तल पर हुए विस्फोट में परिसर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और वहां पार्किंग में खड़े कुछ वाहनों के कांच टूट गए।
24 Dec 2021 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा, "मेरठ से वाराणसी तक गंगा एक्सप्रेसवे का नाम चौधरी साहब के नाम पर रखने की कृपा करें।" उन्होंने कृषि भवन का नाम भी बदलने की अपील की।
24 Dec 2021 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
लुधियाना (पंजाब) में कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, “पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़कर रखना है।” घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं: केजरीवाल
24 Dec 2021 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक विधानसभा में धर्म की आज़ादी के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021 (धर्मांतरण विरोधी विधेयक) ध्वनि मत से पारित हुआ। कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को सदन में विधेयक के पेश होने के बाद इसकी कॉपी फाड़ी थी। गौरतलब है, ईसाई समुदाय बिल का विरोध कर रहा है और चिक्कबल्लापुर में एक चर्च में तोड़फोड़ हुई है।
24 Dec 2021 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज तेज़ी से सीखने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "उनके रन-अप में एक ऊर्जा दिखती है...वह उनमें से हैं जिन्हें देखकर आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि...वह दिन का पहला ओवर डाल रहे हैं या आखिरी।" इस पर सिराज ने प्रतिक्रिया दी, "शुक्रिया सर...यह मेरे लिए बहुत बड़ा मोटिवेशन है।" सचिन ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ
23 Dec 2021 03:56PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1,179 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 615 लोग ठीक हुए और 17 मौतें दर्ज़ की गई। वहीं, आज 23 और मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 88 मरीज पाए गए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने आज रात 10 बजे कोविड टास्क फोर्स की इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
23 Dec 2021 03:45PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




