latest

Generic placeholder image

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। मंगलवार को मोर्चा की अहम बैठक शुरू होने से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से छह सूत्रीय प्रस्ताव लेकर आए प्रतिनिधिमंडल ने कुंडली में मोर्चा कमेटी के सभी पांच सदस्यों से गुप्त बैठक की। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने सभी प्रस्ताव मोर्चा की बैठक में रखे। इन प्रस्तावों में से तीन बिंदुओं पर किसान नेताओं ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज सरकार के जवाब का इंतजार किया जाएगा और दस बजे फिर से मोर्चा की बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अब आंदोलन का समाधान सरकार के जवाब पर निर्भर है। किसान आंदोलन: दस बजे होगी एसकेएम की बैठक

08 Dec 2021 04:15AM,
by: Naveen kumar sahu