आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के साथ दस ग्राम सोने का 47,811 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। इसका दाम 0.09 फीसदी कम होकर 61,216 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। सोमवार को भी सोने के दाम घट गए थे। कीमती पीली धातु की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 47,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकी थी, जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 61,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी। आज क्या हैं सोने-चांदी के दाम जाने...
07 Dec 2021 05:31AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हो गई। इसके अलावा 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 95,014 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 554 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,48,383 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,79,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,73,757 हो गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 128 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार हो गया है।
07 Dec 2021 05:01AM,by: Naveen kumar sahu
मनोज बाजपेयी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि 'द फैमिली मैन' ने उन्हें एक ओटीटी आइकन के रूप में चिह्नित किया है, तो उन्होंने कहा कि वह एक ब्रांड या स्टार के रूप में लेबल या मुहर नहीं लगाना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अच्छे ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं। मनोज ने कहा, "मुझे लगता है कि 'द फैमिली मैन' ने... इसका नेतृत्व किया है... मेरे बारे में ओटीटी पर विस्तार करने और नए प्रशंसक आधार बनाने की बात... मैं इसे लेकर खुश हूं।"
07 Dec 2021 05:01AM,by: Naveen kumar sahu
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के लिए सोमवार देर रात सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच गए। वे शाम को चार्टर्ड प्लेन से पहले जयपुर आए और वहां से सड़क के रास्ते वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुए।आज मंगलवार से दोनों की शादी की रस्में शुरू होंगी। 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों की शादी होगी। विक्की और कटरीना वेडिंग: आज से शुरू होंगीं शादी की रस्में
07 Dec 2021 02:10AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



