latest

Generic placeholder image

ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार की संवेदनशील पहल पर बेलमेटल शिल्पकला अब वनांचल क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों की आजीविका का साधन बनेगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग विभाग के हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा ग्रामीण वनांचलों में लोगों को विभिन्न शिल्पकलाओं पर आधारित लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है और उन्हें घर पर ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में हस्तशिल्प विकास बोर्ड जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर विकासखण्ड अंतर्गत सिडमुड ग्राम में बेलमेटल शिल्पकला का 3 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

06 Dec 2021 01:24AM,
by: Imran Khan