एजाज़ पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी की सभी 10 विकेटें लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने अनिल कुंबले और जिम लेकर की बराबरी की है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के सभी 10 विकेट लेकर एजाज़ पटेल ने ये रिकॉर्ड बनाया है.
04 Dec 2021 12:45PM,by: Imran Khan
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी और पिछले दिनों उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी।
04 Dec 2021 12:17PM,by: Naveen kumar sahu
देश में ओमिक्रॉन का तीसरा केस गुजरात के जामनगर शहर मे मिला है। बताया जा रहा है संक्रमित व्यक्ति जिम्बाब्वे से हाल ही में भारत लौटा हैं। एयरपोर्ट पर कोरोना चेक करने के दौरान उसका सैंपल पॉजिटिव मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गया। जिसके बाद उसके शऱीर में नए वैरिएंट का लक्षण पाया गया। जिसके बाद पूरे देश में अब ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल तीन मामले हो गए हैं। गुजरात में ओमिक्रॉन वेरिएंट की एंट्री
04 Dec 2021 11:19AM,by: Naveen kumar sahu
बारदाने के जुगत मे आम किसान भटकते नज़र आ रहे है, समर्थन मूल्य पर 1दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है, इसी बीच बारदाने की कमी किसानों के लिए बड़ा मुद्दा सामने आ गया है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के लिए किसान को अपने धान बेचने के लिए 25 फीसदी बारदाने की खुद से व्यवस्था करनी है और बाकी बारदाने समितियों से मिलेगी। यह शर्त ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान खरीदी तो शुरू हो गई, लेकिन बारदाने की कमी अभी भी खत्म नहीं हो पा रही है । धान खरीदी केंद्र समितियों में महज 5 दिन के लिए ही बारदाने उपलब्ध हैं। यह समस्या जल्द खत्म नहीं होने पर धान खरीदी प्रभावित हो सकती है, जो कि किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। बारदाने के जुगत मे किसान परेशान
04 Dec 2021 10:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




