latest

Generic placeholder image

आगामी 1 जनवरी से बैंक के ग्राहकों को अधिक शुल्क चुकाना होगा. कई बैंकों ने फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव किया है. ये बदलाव 1 जनवरी से लागू होंगे. इसी तरह पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आने वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने भी एटीएम ट्रांजेक्शन/बैंक से निकासी के नियमों में बदलाव किया है. इसके नए नियम भी 1 जनवरी से लागू होंगे. नया साल आने से पहले ग्राहकों को इसके बारे में जान लेना चाहिए. सबसे पहले पोस्ट ऑफिस के पेमेंट बैंक के बारे में जानते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के मुताबिक बेसिक सेविंग अकाउंट पर नकदी निकासी 4 ट्रांजेक्शन तक मुफ्त है. यानी कि ग्राहक एक महीने में अपने बेसिक सेविंक अकाउंट से एटीएम या बैंक खाते से 4 बार बिना कोई शुल्क चुकाए नकदी निकाल सकते हैं. लेकिन उसके बाद ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा. जितना पैसा निकाल रहे हैं उसका 0.50 फीसदी या प्रति ट्रांजेक्शन 25 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. जनवरी से एटीएम से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा,

05 Dec 2021 01:53AM,
by: Imran Khan