आज शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ।
30 Nov 2021 12:53PM,by: Naveen kumar sahu
टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने को देखते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर तंज किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बंगाल के नेता दिलीप घोष ने कांग्रेस-तृणमूल के बीच बढ़ते फासले को लेकर कहा कि सोनिया गांधी का समय पूरा हो चुका है। अब ममता बनर्जी विपक्ष का नेतृत्व करना चाहती हैं।
30 Nov 2021 12:53PM,by: Naveen kumar sahu
बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा है कि पिछले 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से मुंबई आए कम से कम 1,000 यात्रियों में से केवल 466 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। काकानी ने कहा कि बीएमसी ने 466 यात्रियों में से कम से कम 100 यात्रियों के स्वाब के नमूने एकत्र किए हैं।
30 Nov 2021 11:33AM,by: Babuaa Desk
कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने में देरी पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया था।
30 Nov 2021 11:33AM,by: Naveen kumar sahu
आज शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ।
30 Nov 2021 10:59AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि भारत में अब तक COVID-19 संस्करण 'ओमाइक्रोन' का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को नए कोरोनावायरस संस्करण के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों में संशोधन किया।
30 Nov 2021 10:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


