शीतकालीन सत्र के दौरान 12 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान में कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। दरअसल, सदन की ओर से कहा गया था कि अगर सांसद सार्वजनिक तौर पर माफी मांग लेते हैं तो उनका निलंबन वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।
30 Nov 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था, थोड़ी सी किस्मत के साथ भारत के पक्ष में जा सकता था। उन्होंने कहा, "हमने पांचवें दिन भी काफी संयम दिखाया। पिच उम्मीद से "निचली और धीमी" थी। पिच पर हमने काफी संयम दिखाया : द्रविड़
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने मुंबई के एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी को 13.4 लाख रुपये की चरस और मेफेड्रोन (एमडी) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने चांदनी चौक के पास एक कार को रोका और दंपति और उनकी छह साल की बेटी को कार के अंदर पाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दंपति के पास से कुल 562.07 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर में राज्य में "सांप्रदायिक" हिंसा की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और त्रिपुरा सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में दावा किया गया है कि संगठित भीड़ द्वारा घृणा अपराध को अंजाम दिया गया। इसमें कहा गया है कि तोड़फोड़ और आगजनी के लिए जिम्मेदार दंगाइयों के संबंध में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अब प्रशासन ने वैक्सीनेशन कराने सख्ती बरतनी शुरू की है । इसके साथ ही नए - नए जतन भी किए जा रहे हैं । इस संबंध में बेमेतरा के खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने एक आदेश जारी किया है । जिसमें कहा गया है कि जिन परिवारों के प्रत्येक सदस्य को कोरोना का टीका लग चुका है , उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण किया जाए । यदि जिन परिवारों ने वैक्सीन नहीं लगवाया है , वो 4 दिसंबर को आयोजित महाअभियान में कोरोना का टीका जरूर लगवा ले । बेमेतरा: टीका लगवा चुके हैं तो पहले मिलेगा राशन
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई द्वारा निर्धारित आईपीएल 2022 रिटेंशन की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। आठ टीमें अधिकतम 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि आगामी सीजन से दो अन्य टीमें लखनऊ और अहमदाबाद भी हिस्सा लेगी जिन्हें तीन खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी। आईपीएल टीमें आज सौंपेगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची
30 Nov 2021 04:05AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


