latest

Generic placeholder image

आज थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित जोरापारा में एक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों के साथ लडाई- झगडा करते हुए उन्हें चाकू से डरा धमका रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बजरंग चैहान निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर का बताया। टीम के सदस्यों द्वारा बजरंग चैहान को उसके परिवार के सदस्यों का चाकू से डरा धमकाकर आतंकित करते गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर: बटनदार व धारदार चाकू के साथ आरोपी बजरंग चैहान गिरफ्तार

29 Nov 2021 04:04PM,
by: Naveen kumar sahu