देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों पर फिर से विचार किया जा रहा है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है। हालांकि, संक्रमित व्यक्ति में अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है। महाराष्ट्र: दक्षिण अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना संक्रमित
29 Nov 2021 03:07AM,by: Naveen kumar sahu
गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी को 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, "आईएफएफआई एक अवार्ड शो से ज्यादा रहा है, यह एक त्योहार रहा है।" पिछले हफ्ते दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को भी ऐसा ही सम्मान मिला था। यह फेस्टिवल गोवा में हो रहा है।
29 Nov 2021 03:06AM,by: Babuaa Desk
राजधानी दिल्ली में आज से स्कूल-कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे। साथ ही दिल्ली सरकार के कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा खत्म होगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचकर काम करना होगा। हालांकि, प्रदूषण को देखते हुए सीएनजी और इलेस्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रकों पर तीन दिसंबर तक प्रवेश की पाबंदी जारी रहेगी। दिल्ली: आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, वर्क फ्रॉम होम भी हुआ खत्म
29 Nov 2021 03:06AM,by: Naveen kumar sahu
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। बीते दिन जारी एक बयान में कंपनी ने बताया कि नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। हालांकि, जियो ने दावा किया है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उसके प्लान्स की कीमतें इंडस्ट्री में सबसे कम रहेंगी। एयरटेल, वोडा-आइडिया के बाद जियो ने भी बढ़ाए अपने प्लान्स के दाम
28 Nov 2021 05:29PM,by: Naveen kumar sahu
त्रिपुरा निकाय में बीजेपी के जीत के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को भव्य जीत हासिल हुई है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विप्लव देव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह विजय राष्ट्रवादी ताकतों, विकासवादी सोच की जीत है। विघटनकारी ताकतों, हिंसा व विवाद की राजनीति करने वालों और त्रिपुरा का अपमान करने वालों को राज्य की जनता ने सिरे से खारिज कर विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।
28 Nov 2021 05:29PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

