उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार पीएम की अहम बैठक के बाद अलर्ट मोड पर काम कर रही है। प्रदेश में इस नए वैरिएंट को लेकर सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जाने वाले इस नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर योगी सरकार सतर्क है। उत्तर प्रदेश सरकार के अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी है, जिसके चलते यात्रियों की एयरपोर्ट पर निःशुल्क आरटी-पीसीआर की जांच की जाएगी। यूपी: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश
28 Nov 2021 03:48PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीईटी की परीक्षा लीक मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, उनकी संपत्ति जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने परीक्षार्थियों को राहत देते हुए आई कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री में आने-जाने की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों से दुबारा परीक्षा के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
28 Nov 2021 03:15PM,by: Naveen kumar sahu
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"
28 Nov 2021 03:15PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र सरकार राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों के परिवार के सदस्यों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने पर विचार कर रही है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस संबंध में एक घोषणा की। राकांपा नेता ने आज मुंबई में राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी या एमवीए के दो साल पूरे होने पर बोलते हुए यह घोषणा की।
28 Nov 2021 03:11PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव दिल्ली से राजधानी पहुंच गए हैं। वें 29 नवंबर को कोंडागांव में आयोजित जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे। उसके पश्चात 30 नवंबर को निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे।
28 Nov 2021 03:11PM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून लाने की मांग की। टिकैत ने यह मांग मुंबई के आजाद मैदान में संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत के दौरान रखी । एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून लाए केंद्र: राकेश टिकैत
28 Nov 2021 01:49PM,by: Naveen kumar sahu
सत्तारूढ़ भाजपा ने 14 नगर निकायों की 222 सीटों में से 217 सीटें जीतीं, जहां 25 नवंबर को मतदान हुआ था। पिछले निकाय चुनावों में सभी शहरी निकायों में जीत हासिल करने वाली माकपा ने कैलाशहर और अंबासा नगर निगम में तीन सीटें जीती हैं। परिषदों और पानीसागर नगर पंचायत। इस बीच, टीएमसी ने अंबासा नगर पंचायत में एक सीट जीती।
28 Nov 2021 01:48PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



