latest

Generic placeholder image

किसान आंदोलन के 1 वर्ष पूरे होने एवं संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर राजधानी में ट्रैक्टर रैली एवं सभा का आयोजन किया गयासभा के बाद प्रधानमंत्री, राज्पाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की फासिस्ट मोदी सरकार द्वारा बड़े औद्योगिक घरानों के हित में पारित किए गए किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानूनों को रद्द करने और सभी कृषि उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर 26 नवंबर से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं , आज 1 साल पूरा हो गया,अब तक 700 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी है, उनके बारे में आज तक मोदी जी ने एक भी शब्द नहीं कहा, हजारों किसानों पर फर्जी केस दायर कर रखा है, बिजली बिल 2020 वापस लेने की बात कही है ,पर अब तक वापस नहीं किया गया है ,आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बड़े भावनात्मक रूप से तीन काले कृषि कानूनों की वापसी की बात कही है ,जो राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, देश के किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि हम कुछ किसानों को 

27 Nov 2021 11:22AM,
by: Naveen kumar sahu